नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा भवानीपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के समीप हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल महिला की पहचान भवानीपुर निवासी इंग्लिश यादव की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरिता देवी अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *