भागलपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में हथियार लेकर खुलेआम घूमता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में वह किसी को धमकी देते हुए फायरिंग करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरारी थाना क्षेत्र का है, हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोग खुलेआम हथियार के साथ घूम रहे युवक को लेकर चिंता जता रहे हैं और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर इस तरह से दिनदहाड़े कोई युवक हथियार लेकर फायरिंग करता नजर आए, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे मामलों से आम जनता के बीच डर का माहौल बनना स्वाभाविक है।

 

हालांकि, यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। वीडियो की सत्यता और समय-स्थान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

 

वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां का है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर यह वीडियो कितना सच है और इसमें दिखाई देने वाला युवक कौन है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *