कोसी प्रमंडल के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश के चर्चित शैक्षणिक संस्थान ‘फिजिक्स वाला’ (PW) ने सहरसा में अपना नया ब्रांच शुरू कर दिया है। अब मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं—NEET और JEE—की तैयारी के लिए छात्रों को कोटा, दिल्ली या पटना जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
संस्थान की डायरेक्टर रमा भारती ने प्रेस वार्ता में बताया कि सहरसा में इस ब्रांच के खुलने से कोसी क्षेत्र के हजारों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर वे छात्र जो आर्थिक तंगी या घर से दूर जाने की मजबूरी के कारण बेहतर कोचिंग से वंचित रह जाते थे, अब उन्हें अपने ही शहर में राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का मौका मिलेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि सहरसा सेंटर पर कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए फाउंडेशन और टारगेट बैच संचालित किए जाएंगे। यहां JEE और NEET के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी उच्च स्तरीय तैयारी कराई जाएगी। छात्रों को पढ़ाने के लिए नेशनल लेवल के अनुभवी शिक्षकों की टीम उपलब्ध रहेगी, जो उन्हें सही मार्गदर्शन देगी।
संस्थान ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए विशेष पहल भी की है। योग्य छात्रों को 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी, ताकि प्रतिभा पैसे की कमी के कारण पीछे न रह जाए।
सहरसा में इस राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थान के शुरू होने से सहरसा, मधेपुरा और सुपौल समेत पूरे कोसी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अभिभावकों का मानना है कि अब उनके बच्चों को घर के सुरक्षित माहौल में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाएगी, बल्कि कोसी क्षेत्र के छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
