झारखंड के पलामू जिले के उटारी प्रखंड अंतर्गत मलवरियां गांव में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस आयोजन को खास बनाने में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी का विशेष सहयोग और उनकी गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी, पूर्व लोकप्रिय प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमृत शुक्ला, मूरमाखुर्द पंचायत के मुखिया रामबचन राम, उप प्रमुख खोखन राम, अशोक सिंह, इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, थाना प्रभारी संतोष गिरी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

 

इसके अलावा पांडु प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि भाई गोविंद सिंह, प्रभात दुबे, रिंकू सिंह, रामप्रवेश सिंह, सत्यनारायण तिवारी, पप्पू सिंह, सांसद प्रतिनिधि डॉ. जोगी सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

इस सांस्कृतिक आयोजन के मुख्य आयोजक पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज सिंह रहे, जबकि मंच संचालन वेद प्रकाश शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा समाजसेवी विवेक शुक्ला, सेराज खलीफा और पीयूष तिवारी की भी अहम भूमिका रही।

 

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया और पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में संस्कृति और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।

 

पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का माध्यम है, लेकिन इसके साथ-साथ शिक्षा का महत्व और भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के विकास और सफलता के लिए शिक्षा सबसे जरूरी आधार है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और गांव के लोगों ने इस तरह के आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला, पलामू

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *