डीएन सिंह रोड में बच्चे के गले से लॉकेट काटते उचक्का धराया, लोगों ने की पिटाई


भागलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएन सिंह रोड में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक उचक्का भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक बच्चे के गले से लॉकेट काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।


जानकारी के अनुसार, नाथनगर निवासी रीना देवी अपने बच्चे के साथ खरीदारी करने डीएन सिंह रोड आई थीं। इसी दौरान भीड़ का लाभ उठाकर एक युवक बच्चे के गले में पहना लॉकेट काटकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, उसकी गतिविधि पर आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया।

Sponsored Advertisement


उचक्का के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया।


पीड़िता रीना देवी ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ खरीदारी कर रही थीं, तभी अचानक किसी ने बच्चे के गले से लॉकेट काटने की कोशिश की। लोगों की सतर्कता के कारण आरोपी भाग नहीं सका और पकड़ लिया गया।


फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसी उचक्का गिरोह का सदस्य है या नहीं। पुलिस ने लोगों से भीड़ के बीच सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *