RPF की तत्परता से टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से उतर रही महिला यात्री की बची जान


भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक संतोष कुमार ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए एक महिला यात्री की जान बचा ली।


जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13072 डाउन जमालपुर–हावड़ा एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। ट्रेन की रफ्तार पूरी तरह थमी नहीं थी, जिसके कारण महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा रेलवे ट्रैक के बीच बने गैप की ओर फिसलने लगी।


उस समय प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे RPF के उप निरीक्षक संतोष कुमार की नजर महिला पर पड़ गई। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत दौड़कर महिला को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर खींच लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।


पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम शिद्रा वेगम (25 वर्ष) बताया। घटना के बाद उन्होंने RPF जवान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement


इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने भी उप निरीक्षक संतोष कुमार की बहादुरी और सतर्कता की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि RPF की मुस्तैदी के कारण एक परिवार उजड़ने से बच गया।


रेलवे प्रशासन ने इस घटना के बाद यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें और रेलवे द्वारा जारी सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *