धनबाद कुंदन रवानी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती



धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में चर्चित कुंदन प्रसाद रवानी हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। सोमवार को कुमारधुबी स्टेशन रोड स्थित एक आवास पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में हुए कुंदन प्रसाद रवानी हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। मामले में मृतक की पत्नी कविता देवी के लिखित बयान के आधार पर चिरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज एफआईआर में मुन्नी देवी, बिट्टू महतो, अजय महतो, रजनी कुमारी, संजना कुमारी, राहुल गोस्वामी और हरप्रीत सिंह सलूजा को नामजद आरोपी बनाया गया था।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से कुछ आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी अभियान चलाया गया, लेकिन वे पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। वहीं न्यायालय द्वारा जारी समन और नोटिस के बावजूद आरोपियों ने अदालत में उपस्थित होना उचित नहीं समझा। इसके बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित आरोपियों की संपत्ति की कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया।

अदालत के निर्देश पर सोमवार को मजिस्ट्रेट की देखरेख में संबंधित आवास पर पहुंची पुलिस टीम ने घर में मौजूद सामानों की सूची तैयार की और कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्ती की कार्रवाई पूरी की। पूरी कार्रवाई का विधिवत दस्तावेजीकरण भी किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए की गई है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और जल्द ही उन्हें कानून के दायरे में लाने का प्रयास किया जाएगा।

संवाददाता : नीतीश कुमार

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *