धनबाद में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी-लूट के आरोप में 10 गिरफ्तार

धनबाद। जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर ठगी और लूटपाट करने वाले कथित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े महिला समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन के अलावा साड़ी, लहंगा, जींस-पैंट, अंगवस्त्र, चूड़ी और शादी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को सपना नाम की एक महिला ने वादी रमेश को फोन कर अपनी कथित भतीजी पूजा से शादी कराने का प्रस्ताव दिया था। शादी के लिए सहमति बनने के बाद शादी की तैयारियों के नाम पर रमेश से पैसे और सामान की मांग की गई। बताया गया कि शादी के लिए करीब 30 हजार रुपये के कपड़े खरीदे गए। इसके बाद शादी कराने के एवज में दोबारा एक लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें वादी ने करीब 40 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किया।

 

इसके बाद कथित दुल्हन पूजा की शादी राजस्थान से आए इकबाल नामक युवक से कराए जाने की बात सामने आई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद पार्टी देने के नाम पर वादी और उसके परिजनों को एक गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में गिरोह के अन्य सदस्यों ने उन्हें धमकी देकर 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महिलाओं के जेवर छीन लिए।

 

घटना के बाद पीड़ित ने बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कांड संख्या 157/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय दास, राजेश कुमार, संतोष साव, सुमन विश्वकर्मा, नीलम देवी, पूजा कुमारी, चंदन शर्मा, मकरी देवी, विशु कुमार यादव और राजेंद्र प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है।

 

पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने इससे पहले भी शादी का झांसा देकर कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

Related Posts

जामताड़ा में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चिपकाया इश्तहार; सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

जामताड़ा। मारपीट और अपहरण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस…

फिनाइल को दूध समझकर तीन छात्राओं ने बनाई चाय, तबीयत बिगड़ने पर मायागंज रेफर

गोपालपुर। थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में सोमवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब तीन छात्राओं ने गलती से फिनाइल से बनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *