रिश्वत लेते ट्रैफिक थाने के दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी ने दबोचा

पटना में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने ट्रैफिक थाने में तैनात दारोगा उपेंद्र शाह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी जेपी गंगा पथ पर उस वक्त हुई, जब दारोगा एक मामले के पीड़ित से कथित तौर पर रिश्वत की रकम ले रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, किसी मामले में मदद करने के एवज में दारोगा उपेंद्र शाह ने पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो तक पहुंची। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने दारोगा को पकड़ने की योजना बनाई।

Sponsored Advertisement

मंगलवार को निगरानी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही दारोगा ने पीड़ित से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने दारोगा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि दारोगा उपेंद्र शाह पहले भी विवादों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले लड़की की स्कूटी रोकने से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी चर्चित हुआ था।

इधर, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से मंगलवार को जहानाबाद, शेखपुरा और पटना में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। पटना में हुई कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक थाने के दारोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल निगरानी की टीम गिरफ्तार दारोगा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले में रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर शुरू, पहले दिन 150 लोगों का पंजीकरण

सहरसा में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर शुरू, पहले दिन 150 लोगों का पंजीकरण

ट्रेन के गेट पर ‘कृत्रिम भीड़’ बनाकर चेन झपटने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

ट्रेन के गेट पर ‘कृत्रिम भीड़’ बनाकर चेन झपटने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *