रानीबांध के पास धंसी मुख्य सड़क, पलटा पानी टैंकर; बड़ा हादसा टला, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

धनबाद: निरसा प्रखंड के पांड्रा मोड़ से शंकरडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रानीबांध के समीप सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से पानी से भरा एक टैंकर पलट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर पानी टैंकर को खींचकर पोद्दारडीह की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान रानीबांध के पास सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसते ही टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि ट्रैक्टर का इंजन भी धंसे हुए हिस्से की चपेट में आ जाता, तो हादसा कहीं अधिक गंभीर हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क धंसने के कारण कुछ समय के लिए इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में ट्रैक्टर मालिक और स्थानीय लोगों के प्रयास से जेसीबी मशीन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद पलटे हुए टैंकर को सीधा कर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात आंशिक रूप से सामान्य हो सका।

घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास के प्रतिनिधि विश्वनाथ रोहिदास ने सड़क निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी किए जाने के कारण सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

फिलहाल ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनजर धंसे हुए हिस्से को घेरकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सड़क के बचे हुए हिस्से से वाहनों का आवागमन जारी है, लेकिन लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की उच्चस्तरीय जांच कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *