भागलपुर में बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक, राहत-बचाव कार्य तेज करने पर जोर

भागलपुर। भागलपुर परिसदन के सभागार में बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सिंह ने की। इस दौरान भागलपुर संसदीय क्षेत्र में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में भागलपुर लोकसभा के सांसद श्री अजय कुमार मंडल ने भी उपस्थित होकर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों की वर्तमान स्थिति को लेकर अपनी बात रखी। सांसद ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं सहायता की जानकारी मंत्री के समक्ष साझा की।

 

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त संख्या में पॉलीथिन शीट, नाव, चलंत शौचालय, सूखा राशन, पशु चारा, सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य शिविर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं जरूरतमंद परिवारों तक समय पर और प्रभावी तरीके से पहुंचनी चाहिए। खासकर दूर-दराज और अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं राहत टीमों की सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

 

सांसद ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से मानवीय संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने का आग्रह किया।

 

बैठक में मौजूद संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी बनाने और लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Posts

बाढ़ के पानी में जहरीले सांप ने डंसा, आंगनबाड़ी सेविका की मौत; नाव से अस्पताल पहुंचाया गया शव

नवगछिया/भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सिंहकुंड गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लोकमानपुर पंचायत के आजाद नगर टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-84…

बेलखुरिया के मध्य विद्यालय में घुटने तक बाढ़ का पानी, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

भागलपुर। जिले के नाथनगर प्रखंड के बेलखुरिया पंचायत से बाढ़ की गंभीर स्थिति को दर्शाती तस्वीरें सामने आई हैं। लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी के कारण पंचायत स्थित मध्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *