भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे वरिष्ठ नेता; CM सम्राट चौधरी ने भी लिया हिस्सा

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में सोमवार को भाजपा विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और इसकी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अभियान को प्रभावी और व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आम लोगों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

Sponsored Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सिर्फ सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और संगठन के पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ संगठन की पहुंच समाज के हर वर्ग तक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, उप मुख्य सचेतक जनक राम, उप सचेतक राजेंद्र गुप्ता समेत कई सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सेवा संकल्प अभियान की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने व्यापक जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Posts

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी में श्रद्धालुओं के लिए आवासन समेत कई सुविधाओं की तैयारी

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी में श्रद्धालुओं के लिए आवासन समेत कई सुविधाओं की तैयारी

राजधानी में रफ्तार का कहर, मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा; दंपति समेत तीन की मौत

राजधानी में रफ्तार का कहर, मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा; दंपति समेत तीन की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *