गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां, प्रतिबंध के बावजूद आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस का वीडियो वायरल

गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान प्रशासन के निर्देशों की कथित तौर पर अनदेखी का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी सख्त दिशा-निर्देशों और आर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आरोप है। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में मंच पर महिला कलाकारों द्वारा आपत्तिजनक डांस किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है और अब प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Sponsored Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार्यक्रम का आयोजन किसकी अनुमति से किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

दरअसल, महावीरी अखाड़ा जुलूस को शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कई सख्त निर्देश जारी किए थे। जुलूस के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा के संचालन के साथ-साथ हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई थी। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकना था।

इसके बावजूद मीरगंज में प्रतिबंध के बीच इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन ने प्रशासन की निगरानी और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कार्यक्रमों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, तो फिर नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ?

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Related Posts

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी में श्रद्धालुओं के लिए आवासन समेत कई सुविधाओं की तैयारी

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी में श्रद्धालुओं के लिए आवासन समेत कई सुविधाओं की तैयारी

राजधानी में रफ्तार का कहर, मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा; दंपति समेत तीन की मौत

राजधानी में रफ्तार का कहर, मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा; दंपति समेत तीन की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *