हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन ने 13 जिलों के शिक्षकों को किया सम्मानित

सहरसा। हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय देव रिसॉर्ट में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया समेत करीब 13 जिलों और नेपाल से चयनित शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद सदस्य डॉ. अजय सिंह, तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बी.के. रवि, पैनोरमा ग्रुप के एमडी संजीव मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन की संरक्षिका और रमेश झा महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. रेणु सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षा, समाज और मानव सेवा के क्षेत्र में फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सिर्फ पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके विचार, संस्कार और दृष्टिकोण को भी आकार देते हैं। किसी भी समाज की प्रगति के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान शैक्षणिक अवसर बेहद जरूरी हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष सिंह सहित प्रभाकरण देव, मानव सिंह, तरुण झा, आर्यन वत्स, सर्वेश, सुमित, रवि, आशीष बच्चन, सोनू झा, सम्भावित झा, संजय बसिष्ठ, विद्या सिंह और नवीन समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन शशिप्रभा जायसवाल ने किया।

समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षाविद् और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने शिक्षकों के सम्मान के लिए फाउंडेशन की पहल की सराहना की और भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज से जुड़े ऐसे आयोजनों की निरंतरता की उम्मीद जताई।

Related Posts

भागलपुर में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹1 लाख

भागलपुर। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर ठगी के एक मामले में भागलपुर साइबर थाना पुलिस…

ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी नवविवाहिता, 10 घंटे तक इंतजार; बोलीं- “यहीं रहूंगी”

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया शहर की शिवपुर कॉलोनी, वार्ड नंबर 13 में रविवार को एक नवविवाहिता अपने ही ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *