पलामू के पांकी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल



पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पांकी क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

संवाददाता – सत्यम शुक्ला, पलामू

खबर अपडेट जारी है…

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *