धनबाद में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के तीखे तेवर, सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया दुख; अस्पताल मामले पर बोले- दुष्प्रचार किया जा रहा

धनबाद: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने निजी अस्पताल में इलाजरत अपने रिश्तेदार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने एक भाई और ऐसे साथी को खो दिया है, जो हमेशा सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जो सपना अधूरा रह गया है, उसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे।

Sponsored Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों और आम लोगों से अपील की कि किसी भी बीमारी को छिपाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमारी को शुरुआती दौर में ही सामने लाकर उसका इलाज कराया जाए, क्योंकि बीमारी गंभीर होने के बाद स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता है।

वहीं एसएनएमएमसीएच के सर्जिकल आईसीयू में बिजली नहीं रहने से महिला की मौत के सवाल पर मंत्री ने मीडिया में चल रही खबरों को दुष्प्रचार बताया। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं रहने की वजह से मौत होने की बात सही नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी मंत्री ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पिछले 20 वर्षों से खराब रही है। इसे सुधारने में समय लगेगा और उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि पांच साल में पूरी व्यवस्था को चमत्कारिक तरीके से बदल दिया जाए।

वहीं छात्रों के आंदोलन को लेकर भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन पर इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन की भीड़ में कुछ भाजपा समर्थक शामिल थे। मंत्री ने कहा कि अगर भीड़ में गुंडागर्दी या दंगा करने वाले लोग शामिल होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

धनबाद में ट्रक की चपेट में बाइक, महिला की मौके पर मौत; पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, सड़क दुरुस्त करने पर बनी सहमति

धनबाद में ट्रक की चपेट में बाइक, महिला की मौके पर मौत; पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, सड़क दुरुस्त करने पर बनी सहमति

70 साल का भरोसा: LIC ने सुरक्षा और सेवा के साथ देश के विकास में निभाई अहम भूमिका—हेमंत मिश्रा

धनबाद। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को LIC गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को बीमा कर्मचारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *