बाईपास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण ले गए चोर

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोर गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। चोरों ने बैजानी मकससपुर के ब्राह्मण टोला स्थित एक बंद घर को निशाना बनाकर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

 

Sponsored Advertisement

गृहस्वामी राजन पांडेय, पिता कृत्यानंद पांडेय ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने परिवार के साथ कहलगांव में रह रहे हैं। इसी दौरान उनके चचेरे भाई ने फोन कर पैतृक घर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह तत्काल अपने घर पहुंचे।

 

घर पहुंचकर जांच करने पर उन्होंने देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने जब कमरे में रखे बक्से की जांच की तो उसमें रखी नगदी और आभूषण गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल बाईपास थाने को दी गई।

 

गृहस्वामी ने आशंका जताई कि घर लंबे समय से बंद और सुनसान था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

 

घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाने की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के अंदर जांच करने के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी छानबीन की। पुलिस टीम ने घटना से जुड़े संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया है।

 

बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है और उनकी पहचान होने के बाद जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दिनदहाड़े बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Related Posts

भागलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- ‘एक्सीडेंटल विधायक’, बिहार की आठों सीटों पर जीत का दावा

भागलपुर। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी…

बिहार पुलिस चालक भर्ती: खाली महिला सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग, 40 दिनों से धरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष से मिले अभ्यर्थी

भागलपुर। बिहार पुलिस चालक भर्ती में खाली रह गई महिला आरक्षित सीटों पर सफल पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग तेज हो गई है। भागलपुर, मुंगेर समेत बिहार के विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *