राघोपुर बांध कटाव का प्रधान सचिवों ने लिया जायजा, बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

 

भागलपुर: राघोपुर बांध क्षेत्र में लगातार हो रहे कटाव और उससे उत्पन्न स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कटाव की गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव और जल प्रबंधन विभाग के सचिव ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ राघोपुर क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बांध की स्थिति, कटाव की गंभीरता और चल रहे बचाव एवं कटाव निरोधी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।

Sponsored Advertisement

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से कटाव की मौजूदा स्थिति, अब तक किए गए कार्यों और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली। साथ ही बांध को सुरक्षित रखने तथा संभावित नुकसान को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कटाव निरोधी कार्य लगातार जारी है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि अब तक हुई क्षति के बाद आगे किसी भी तरह के बड़े नुकसान को रोका जा सके।

 

बांध के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर और कटाव की स्थिति को देखते हुए बचाव कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी अधिकारियों के साथ मौके की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जा रही हैं।

 

राघोपुर बांध क्षेत्र में प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और बांध को जल्द से जल्द सुरक्षित कर कटाव के खतरे को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

सुपौल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां के भी तोड़े दोनों हाथ; आरोपी गिरफ्तार

सुपौल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां के भी तोड़े दोनों हाथ; आरोपी गिरफ्तार

गया में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

गया में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *