डीसी के जनता दरबार ने बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी

बोकारो। बोकारो में उपायुक्त के जनता दरबार की एक पहल ने दिव्यांग परिवार के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा दी है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी मूक-बधिर दिव्यांग युवक अतुल को सुंदरम ग्रुप के गेस्ट हाउस में मैनेजमेंट असिस्टेंट के पद पर नौकरी मिली है। नौकरी मिलने के बाद अतुल और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, अतुल की दादी अपनी पारिवारिक परेशानी लेकर बोकारो उपायुक्त के जनता दरबार पहुंची थीं। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष परिवार की आर्थिक स्थिति और अपने पोतों की दिव्यांगता से जुड़ी समस्या रखी थी। दादी ने बताया था कि उनके तीन पोते हैं और तीनों दिव्यांग हैं। ऐसे में परिवार के सामने रोजमर्रा के खर्च और भरण-पोषण की गंभीर समस्या बनी हुई थी।

 

परिवार की स्थिति और दादी की पीड़ा को सुनने के बाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने अतुल को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सुंदरम ग्रुप के पदाधिकारियों से बातचीत की और उसे नौकरी दिलाने की पहल शुरू की। जिला प्रशासन की इस पहल के बाद अतुल के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हो सका।

 

आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुंदरम स्टील के एडमिनिस्ट्रेशन और एचआर विभाग के पदाधिकारी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। इस मौके पर बोकारो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में मूक-बधिर दिव्यांग युवक अतुल को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। अतुल को सुंदरम ग्रुप के गेस्ट हाउस में मैनेजमेंट असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

नियुक्ति पत्र हाथ में मिलते ही अतुल के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खासकर उसकी दादी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने उपायुक्त और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह नौकरी उनके परिवार के लिए किसी बड़े सहारे से कम नहीं है।

 

दादी ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह काफी परेशान थीं, लेकिन जनता दरबार में उनकी फरियाद सुनी गई और आज उनके पोते को रोजगार मिल गया। बोकारो प्रशासन की यह पहल न केवल एक दिव्यांग युवक को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए जनता दरबार की उपयोगिता का भी उदाहरण पेश करती है।

 

रिपोर्ट- चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

झारखंड में एकमात्र धनबाद सदर अस्पताल में AI से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह

धनबाद: बदलते दौर के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में धनबाद सदर अस्पताल में मरीजों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी…

भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, जयराम महतो से बातचीत के बाद नीचे उतरा; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

धनबाद: जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भ्रष्ट सिस्टम से आहत एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *