लगातार बारिश बनी काल, कच्चे मकान की दीवार गिरने से 6 साल की मासूम पूजा की मौत। 

 

 

Sponsored Advertisement

भागलपुर: जिले से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच गोराडीह थाना क्षेत्र के हज्जू डी खरबा गांव में एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से करीब छह साल की मासूम बच्ची पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। पूजा कुमारी अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार पहले से ही कमजोर हो चुकी थी। रात के अंधेरे और सन्नाटे के बीच अचानक दीवार भरभराकर बच्ची के ऊपर जा गिरी।

 

हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची की हालत गंभीर देखकर परिवार के लोग उसे तत्काल मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

 

परिजनों के अनुसार, पूजा रात में खाना खाने के बाद रोज की तरह सोने गई थी। परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी। आधी रात को अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

मासूम की मौत के बाद हज्जू डी खरबा गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना ने लगातार बारिश के बीच कमजोर और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के बीच बारिश के दौरान जर्जर मकानों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

छह साल की मासूम पूजा की असमय मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Related Posts

सहरसा महिषी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में महिषी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय…

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *