महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नवगछिया पुलिस सक्रिय, ‘पुलिस दीदी’ अभियान से बढ़ा भरोसा

भागलपुर। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नवगछिया पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में ‘पुलिस दीदी’ अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी और गश्त की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।

‘पुलिस दीदी’ टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, कोचिंग संस्थान, बाजार, मेला और अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रूप से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। टीम विशेष रूप से उन स्थानों पर निगरानी रख रही है, जहां छात्राओं और महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है।

Sponsored Advertisement

अभियान के दौरान छेड़खानी, पीछा करने और महिलाओं एवं छात्राओं को परेशान करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के साथ पीड़ित महिलाओं एवं छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुलिस की ओर से महिलाओं और छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आपात स्थिति में डायल-112 के माध्यम से तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी जा रही है।

‘पुलिस दीदी’ अभियान के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। खासकर छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और आपातकालीन सहायता के बारे में जानकारी दी जा रही है।

नवगछिया पुलिस का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे अभियानों को लगातार प्रभावी ढंग से संचालित कर सुरक्षित माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ने के साथ पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है।

Related Posts

सहरसा में 90 दिवसीय एनपी-एनसीडी अभियान शुरू, 10.98 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

सहरसा में 90 दिवसीय एनपी-एनसीडी अभियान शुरू, 10.98 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *