सहरसा में मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी, 50 हजार नकद समेत डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सदर थाना क्षेत्र के कपड़ापट्टी स्थित एक मेडिकल स्टोर में देर रात चोरों ने शटर तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये नकद के अलावा दवाइयां, मोबाइल, टैब और लैपटॉप समेत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश चोर दुकान के अंदर घुसते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

मेडिकल स्टोर संचालक विशाल कुमार ने बताया कि यह एजेंसी उनके भाई अतुल केशरी की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, देर रात करीब 2:30 बजे चोर पीछे के रास्ते से दुकान तक पहुंचे और शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। दुकान के अंदर घुसने के बाद चोरों ने पहले रेकी की और फिर गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद निकाल लिए।

 

इसके बाद चोर दुकान में रखी दवाइयां, मोबाइल फोन, टैब और लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान समेटकर मौके से फरार हो गए। सुबह दुकान पहुंचने पर संचालक को चोरी की जानकारी मिली। दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

 

घटना की सूचना तत्काल सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नकाबपोश चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

संचालक विशाल कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। हालांकि, पूर्व में हुई चोरी के मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में एक बार फिर चोरी की वारदात होने से मेडिकल स्टोर संचालक और आसपास के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है।

 

फिलहाल चोरी हुए दवाइयों और अन्य सामान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। संचालक के अनुसार, नकद और अन्य सामान मिलाकर कुल नुकसान करीब एक से डेढ़ लाख रुपये होने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

 

Related Posts

गोल्फ ग्राउंड में फिर मेले की तैयारी, खिलाड़ियों का विरोध तेज; विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

धनबाद: शहर के प्रमुख खेल मैदान गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में एक बार फिर मेले के आयोजन की तैयारी को लेकर विवाद गहराने लगा है। मैदान में गैर-खेल गतिविधियों…

सहरसा में 90 दिवसीय एनपी-एनसीडी अभियान शुरू, 10.98 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

सहरसा में 90 दिवसीय एनपी-एनसीडी अभियान शुरू, 10.98 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *