गया में नदी में अचानक बढ़ा पानी, 8 दोस्तों में एक युवक लापता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

गया: बिहार के गया जिले के इमामगंज प्रखंड में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सोरहर नदी में 8 दोस्त एक साथ नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान झारखंड की ओर से अचानक नदी में पानी का तेज बहाव आ गया। देखते ही देखते सभी युवक पानी की तेज धार में फंस गए और डूबने लगे। सात युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 17 वर्षीय गुलाम आसी तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

तेज बहाव में बहा 17 वर्षीय युवक

लापता युवक की पहचान इमामगंज प्रखंड के दुबहल गांव निवासी युसूफ अंसारी के बेटे गुलाम आसी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ युवकों ने अपने साथियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की तेज धार के कारण वे सफल नहीं हो सके।

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि तीन युवक किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकले और गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की। रेस्क्यू के दौरान चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि गुलाम आसी लापता रहा।

SDRF की टीम भी तलाश में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद इमामगंज थाना पुलिस और प्रखंड प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नदी के किनारे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। SDRF की टीम ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन नाव में तेल नहीं होने के कारण करीब एक घंटे तक अभियान प्रभावित रहा। बाद में शाम करीब 5 बजे दोबारा तलाश शुरू की गई।

वहीं, BDO संजय कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का प्रतीत होता है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को नदी में जाने से बचना चाहिए।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे रेस्क्यू टीम को परेशानी हो रही है। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम संभावित स्थानों पर लगातार गुलाम आसी की तलाश कर रही है।

Related Posts

बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, #BiharTeachersNeed7thPay से उठी 7वें वेतन आयोग की मांग

बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, #BiharTeachersNeed7thPay से उठी 7वें वेतन आयोग की मांग

बिहार में DSP ट्रांसफर लिस्ट में बड़ी चूक, एक अधिकारी को दो जिलों की जिम्मेदारी; अब कहां ज्वाइन करेंगे पंकज कुमार सिंह?

बिहार में DSP ट्रांसफर लिस्ट में बड़ी चूक, एक अधिकारी को दो जिलों की जिम्मेदारी; अब कहां ज्वाइन करेंगे पंकज कुमार सिंह?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *