10 साल की उम्र में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ पटना की लाडो वानी पटेल का नाम, नीतीश कुमार ने दी बधाई


पटना की महज 10 साल की बाल कलाकार और मॉडल लाडो वानी पटेल ने कम उम्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कला, मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी लाडो वानी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


लाडो वानी पटेल ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देना शुरू कर दिया था। महज 2 साल 4 महीने की उम्र में मंच से राष्ट्रगान प्रस्तुत कर उन्होंने लोगों को प्रभावित किया था। उस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति के पुत्र अरविंद जत्ती और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार भी मौजूद थे।

Sponsored Advertisement

लाडो वानी अब तक देश और विदेश की अलग-अलग संस्थाओं से करीब 200 सम्मान हासिल कर चुकी हैं। उनकी उपलब्धियों में ऑल इंडिया फोटो कॉन्टेस्ट में पांचवां स्थान, चार वर्ष की उम्र में टी-सीरीज से जुड़ी प्रतियोगिता में विजेता बनना, जयपुर में ‘ब्रांड फेस ऑफ बिहार’ का सम्मान और चित्रकूट में विशेष सम्मान शामिल हैं। नेपाल में भी उन्हें बाल कला सम्मान से नवाजा जा चुका है।

लाडो वानी की पहचान सिर्फ एक बाल कलाकार और मॉडल के तौर पर नहीं है। वह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। मानव श्रृंखला और नशा मुक्ति अभियान जैसे अभियानों में उनकी भागीदारी रही है।

खास बात यह है कि लाडो वानी अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम, अनाथालय और मूक-बधिर व दिव्यांग बच्चों के बीच मनाती हैं। वह जरूरतमंद और कचरा चुनने वाले बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी पहल करती हैं और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए पाठशाला चलाने का प्रयास कर रही हैं।

नीतीश कुमार ने लाडो वानी की प्रतिभा और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से बिहार का मान बढ़ाया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होना उनके परिवार के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।


कला, मॉडलिंग और समाजसेवा के क्षेत्र में कम उम्र में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही लाडो वानी पटेल अब अपनी नई कामयाबी के जरिए देश-दुनिया में बिहार का नाम रोशन कर रही हैं।

Related Posts

नेपाल में भूस्खलन के बाद गंडक में बहकर आईं विशाल मछलियां, गैस सिलेंडर और लकड़ियां; नदी किनारे उमड़ी भीड़

नेपाल में भूस्खलन के बाद गंडक में बहकर आईं विशाल मछलियां, गैस सिलेंडर और लकड़ियां; नदी किनारे उमड़ी भीड़

बिहटा में अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान मुठभेड़, अपराधी के पैर में लगी गोली, SI समेत थाना प्रभारी घायल

बिहटा में अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान मुठभेड़, अपराधी के पैर में लगी गोली, SI समेत थाना प्रभारी घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *