बिहटा में अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान मुठभेड़, अपराधी के पैर में लगी गोली, SI समेत थाना प्रभारी घायल


पटना के बिहटा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग की इस घटना में एक अपराधी के पैर में गोली लगने की सूचना है। वहीं, बिहटा थाना के एसआई राजू कुमार सिंह के हाथ को गोली छूकर निकल गई। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।


दरअसल, रविवार सुबह बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन बालू घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पुलिस को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान वहां मौजूद अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की।

Sponsored Advertisement

मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना लाया गया है। वहीं, एसआई राजू कुमार सिंह के हाथ को गोली छूकर निकल गई। थाना प्रभारी अमित कुमार के भी घायल होने की सूचना है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक नाव जब्त की है। इसके अलावा कार्बाइन जैसे बड़े हथियार बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, बरामदगी और मुठभेड़ को लेकर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

टॉप-10 अपराधी का नाम भी सामने आया:
सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान अवनीश कुमार का नाम सामने आया है। उसे टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि वह एके-47 से जुड़े मामले में भी वांछित रहा है और मुठभेड़ में उसी के पैर में गोली लगी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार और डीएसपी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पटना एसएसपी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की बात कही गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का फोकस अवैध बालू खनन, हथियारों की बरामदगी और मुठभेड़ में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान पर है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Related Posts

नेपाल में भूस्खलन के बाद गंडक में बहकर आईं विशाल मछलियां, गैस सिलेंडर और लकड़ियां; नदी किनारे उमड़ी भीड़

नेपाल में भूस्खलन के बाद गंडक में बहकर आईं विशाल मछलियां, गैस सिलेंडर और लकड़ियां; नदी किनारे उमड़ी भीड़

10 साल की उम्र में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ पटना की लाडो वानी पटेल का नाम, नीतीश कुमार ने दी बधाई

10 साल की उम्र में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ पटना की लाडो वानी पटेल का नाम, नीतीश कुमार ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *