औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: बेलगाम पिकअप ने कार को मारी टक्कर, 23 वर्षीय डॉक्टर की मौत, पिता गंभीर


औरंगाबाद में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ओबरा थाना क्षेत्र के पटना कैनाल रोड पर तेजपुरा गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 23 वर्षीय डॉक्टर हर्षवर्धन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता डॉ. विजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, मृतक डॉ. हर्षवर्धन कुमार तेजपुरा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ रोहतास के डेहरी में रह रहे थे। शनिवार को उनके पिता डॉ. विजय चौधरी अपने बेटे के साथ कार से डेहरी से तेजपुरा गांव आ रहे थे। इसी दौरान पटना कैनाल रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे एक बेलगाम पिकअप वाहन ने उनकी कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर हर्षवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई।

Sponsored Advertisement


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीहरा स्थित पुलिस कैंप की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल डॉ. विजय चौधरी को इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।


दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर की खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। वहीं, पिकअप वाहन को नहर की खाई से निकालने की प्रक्रिया भी जारी है। मृत डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा गया है।


ग्रामीणों के अनुसार, डॉ. हर्षवर्धन कुमार अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी और अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। उनके पिता डॉ. विजय चौधरी नालंदा जिले के रोहोई प्रखंड में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही हर्षवर्धन की मां का भी निधन हुआ था। ऐसे में इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Posts

बासुकीनाथ धाम से भागलपुर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री

भागलपुर में बासुकीनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के समीप फोरलेन के…

नाथनगर में 20.48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो पैडलर गिरफ्तार, दोनों आरोपित भेजे गए जेल

भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरीय पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *