दानापुर मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार बिना किसी सूचना के गुरुवार की रात अचानक पटना जक्शन पहुंचे. होली के मौके पर रेलवे की चौकसी और व्यवस्था देखने के लिए देर रात पटना जंक्शन पहुंचे डीआरएम ने एक एक जगह पर औचक निरीक्षण किया. डीआरएम के अचानक पहुंचने से जंक्शन परिसर में हड़कंप मच गया. काम से नदारद चार कर्मचारियों को डीआरएम ने तत्काल निलंबित कर दिया।

यातायात निरीक्षक की तो खड़े खड़े होली की खुमारी ही उतार दी. तत्काल निलंबित करने के साथ-साथ उनके स्थानांतरण का आदेश भी जारी कर दिया. जितनी देर डीआरएम पटना जक्शन पर रहे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों में हरकंप मचा रहा. स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था. काफी देर के बाद जब यात्रियों को मामला समझ में आया तो जक्शन की व्यवस्था चुस्त हो चुकी थी।

दरअसल, डीआरएम को देर रात सूचना मिली कि पटना जंक्शन पर अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी से गायब हैं. न तो सूचना देने वाला ही कोई कर्मचारी ड्यूटी पर है और न ही अनाउंसमेंट किया जा रहा है. इसके बाद रेल मंडल के रेल प्रबंधक ने पटना जंक्शन पहुंच कर निरीक्षण करना शुरू कर दिया।

पटना जंक्शन पर ड्यूटी से फरार दो बुकिंग सुपरवाइजर के अलावा ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत चार रेल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इतना ही नहीं यातायात निरीक्षक को भी तत्काल निलंबित करने के साथ-साथ उनके स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया. डीआरएम जब अचानक पटना जंक्शन पर पूरी अव्यवस्था थी. कई जरूरी काउंटर खाली थे और कोई किसी की नहीं सुन रहा था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *