सावन की अंतिम सोमवारी पर डीआईजी ने मटेश्वर धाम और सिंहेश्वर धाम का लिया जायजा, भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

सावन मास की अंतिम सोमवारी को लेकर कोशी क्षेत्र के दोनों प्रमुख शिवधामों में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सोमवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने सहरसा जिले के बाबा मटेश्वर धाम महादेव मंदिर और मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर धाम महादेव मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

Sponsored Advertisement

डीआईजी ने दोनों मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

 

डीआईजी ने सहरसा और मधेपुरा के पुलिस अधीक्षकों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं और किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था प्रभावित न होने दें।

 

सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अफवाहों पर रोक लगाने को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। डीआईजी ने दोनों जिलों के सोशल मीडिया कोषांग को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। किसी भी तरह की भ्रामक या अफवाहजनक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की स्थिति में उसका तथ्यों के आधार पर तत्काल खंडन करने को कहा गया है।

 

डीआईजी ने श्रद्धालुओं से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि मंदिर परिसर और आसपास शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और केवल जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की गई।

 

बाबा मटेश्वर धाम और सिंहेश्वर धाम दोनों ही ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के प्रमुख स्थल हैं। अंतिम सोमवारी को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

 

Related Posts

सहरसा में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष जांच अभियान

बिहार में एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर मंगलवार, 25 अगस्त 2026 से ‘एनीमिया मुक्त बिहार अभियान’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तर पर अभियान…

धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, परिवार के रांची जाने का चोरों ने उठाया फायदा

धनबाद सदर थाना क्षेत्र के धैया लाहबनी में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात अस्पताल कर्मी तरुण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *