“नशा मुक्त कोशी” अभियान को बड़ी सफलता
एक सप्ताह में 1756 लीटर से अधिक अवैध शराब समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, 48 तस्कर गिरफ्तार


सहरसा : कोशी क्षेत्र में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय, कोशी क्षेत्र, सहरसा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के तहत आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। नशा कारोबार के खिलाफ जारी इस विशेष मुहिम में हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिनके आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

डीआईजी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विगत सप्ताह 30 मई 2026 से 5 जून 2026 के बीच सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 1756.9 लीटर अवैध शराब, 4.92 किलोग्राम गांजा, 26 ग्राम स्मैक तथा 273 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इसके अलावा 2100 रुपये नकद, 9 मोटरसाइकिल, 2 चारपहिया वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबार से जुड़े 44 लोगों तथा सूखा नशा के कारोबार में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फरवरी 2026 में इस अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 42,915.655 लीटर अवैध शराब, 1740.12 लीटर अवैध कफ सिरप, 2207.125 किलोग्राम गांजा, 3662.57 ग्राम स्मैक, 2936 एमएल नशीला इंजेक्शन और 120 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा 1 लाख 87 हजार 614 रुपये भारतीय मुद्रा और 27 हजार 570 रुपये नेपाली मुद्रा भी जब्त की गई है। इस दौरान कुल 1163 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय ने आम लोगों से अपील की है कि नशा कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना को हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने यह भी घोषणा की है कि महत्वपूर्ण सूचना देने वाले लोगों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

कोशी क्षेत्र पुलिस ने दोहराया है कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *