apnabiharjharkhand

असम और बंगाल के आंकड़ों के सहारे कांग्रेस पर बरसे अमर बाउरी बोले कांग्रेस राष्ट्रीय नहीं, मियां पार्टी बन गई है

बोकारो में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार रात बोकारो परिसदन पहुंचे अमर कुमार बाउरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया।

    अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अब पूरी तरह मुस्लिमिकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ मंत्री संविधान की शपथ लेकर मंत्री तो बन गए हैं, लेकिन उनके लिए संविधान से पहले शरिया है। उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी और इरफान अंसारी का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग संविधान से ज्यादा शरिया को महत्व देते हैं, इसलिए ये “मियां मंत्री” हैं।

    भाजपा नेता ने आगे कहा कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जिन 19 सीटों पर जीत दर्ज की, उनमें 18 विधायक मुस्लिम समुदाय से हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को जो दो सीटें मिलीं, वहां भी दोनों विधायक मुस्लिम समुदाय से हैं। इसी आधार पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं बल्कि “मियां पार्टी” बनकर रह गई है।

    उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है, जबकि कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

    अमर कुमार बाउरी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। उनके बयान को लेकर विपक्षी दलों की ओर से प्रतिक्रिया आने की संभावना भी जताई जा रही है।

    संवाददाता – चंदन सिंह, बोकारो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *