भागलपुर में मवेशी लदी वाहन थाने से फरार, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार निलंबित

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र से मवेशी लदी वाहन के फरार होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने उन्हें निलंबन अवधि में सामान्य जीवनयापन भत्ता पर रखने का आदेश दिया है। साथ ही मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी लदी एक वाहन को रोका था। वाहन की निगरानी की जिम्मेदारी थाना के सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार के पास थी, जो प्रभारी पदाधिकारी के रूप में मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान चौकीदार की ओर से सूचना दी गई कि पदाधिकारी की कथित लापरवाही अथवा संदिग्ध आचरण के कारण मवेशी लदी वाहन थाना क्षेत्र से फरार हो गई।

 

मामले की गंभीरता और रात्रि के समय ड्यूटी में हुई लापरवाही को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, कर्तव्यहीनता या संदिग्ध आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

इधर, फरार वाहन की बरामदगी के लिए बाईपास थाना अध्यक्ष विकास कुमार को निर्देश दिया गया। निर्देश मिलते ही थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार मवेशी लदी वाहन को सहरसा जिला क्षेत्र से रात करीब 12 बजे बरामद कर लिया।

 

बरामद वाहन को विधिवत थाना लाया गया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार वाहन में काफी संख्या में मवेशी पाए गए हैं। मवेशियों और वाहन से संबंधित सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

 

SSP ने कहा कि पुलिस ड्यूटी में लापरवाही या कर्तव्यहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *