सहरसा में पूजा कर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; पुत्र घायल

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Sponsored Advertisement

मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के गौरपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा वार्ड नंबर-6 निवासी फुल्की देवी (60 वर्ष), पति अमरनाथ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फुल्की देवी अपने बेटे रणवीर कुमार के साथ कारू खिरहर स्थान से पूजा कर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान महिषी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

 

वाहन की टक्कर लगते ही मां और बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने फुल्की देवी का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके पुत्र रणवीर कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार फुल्की देवी किसान थीं और परिवार की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता — इन्द्रदेव, सहरसा

Related Posts

भागलपुर में मवेशी लदी वाहन थाने से फरार, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार निलंबित

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र से मवेशी लदी वाहन के फरार होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में…

सहरसा में TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन, एक चरण में परीक्षा और नो नेगेटिव मार्किंग की मांग

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा है। सहरसा में बड़ी संख्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *