भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रंगदारी नहीं देने पर मारपीट, लूटपाट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में पीड़ित पवन कुमार यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

पीड़ित के अनुसार, वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ती मोहल्ले का निवासी है। उसने आरोप लगाया है कि इलाके के कुछ दबंगों ने उसके घर पर चढ़कर न केवल मारपीट की, बल्कि घर में रखे सामान को लूटने की भी कोशिश की। आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी जा रही है।

 

पवन कुमार यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी न्यायालय में नालसी केस दर्ज कराया गया है, जो अभी लंबित है। बावजूद इसके आरोपी लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी हथियारों के साथ उसके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं।

 

घटना का जिक्र करते हुए पीड़ित ने बताया कि 29 मार्च 2026 को भी आरोपी उसके घर पहुंचे थे और रंगदारी देने तथा केस उठाने का दबाव बनाया। इस दौरान की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है, जिसे वह पुलिस को सौंपने की बात कह रहा है।

 

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे तथा उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

 

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और पीड़ित को न्याय दिलाने में कितनी सफल होती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *