बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिगहा गांव, जो मुख्यमंत्री का पैतृक गांव है, वहां के लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि नीतीश कुमार के बाद राज्य की कमान उनके बेटे को ही सौंपी जानी चाहिए।

गांव के निवासी अवधेश कुमार, जो मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं, ने कहा कि जेडीयू में निशांत कुमार से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। उनका दावा है कि पार्टी और राजनीतिक स्तर पर भी इसको लेकर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार की स्थिति बिगड़ सकती है और मौजूदा ‘सुशासन’ खत्म हो जाएगा।

राजनीतिक गलियारों में के नाम की चर्चा पर ग्रामीणों ने असहमति जताई। उनका कहना है कि बीजेपी के नेतृत्व में राज्य को संभालना मुश्किल होगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार पांच साल से ज्यादा टिक नहीं पाएगी।

स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने निशांत कुमार को शिक्षित और सक्षम बताते हुए कहा कि वे राज्य को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। उनके अनुसार, बीजेपी में ऐसा कोई चेहरा नहीं है जो बिहार को प्रभावी तरीके से चला सके।

गांव की महिलाओं ने भी खुलकर निशांत कुमार का समर्थन किया। खुशबू कुमारी और बच्ची देवी सहित कई महिलाओं ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में सुरक्षा और विकास दोनों बेहतर हुए हैं, और यह सिलसिला निशांत कुमार ही आगे बढ़ा सकते हैं। महिलाओं ने पुराने दौर की तुलना के समय से करते हुए बताया कि अब हालात काफी सुधरे हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि नीतीश कुमार की विकासवादी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार ही एकमात्र विकल्प हैं। इस समर्थन ने बिहार की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *