जामताड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार, जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक युवक पहाड़ी इलाके में अवैध हथियार के साथ मौजूद है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी शुरू की।

 

छापेमारी के दौरान एक युवक पहाड़ी पर संदिग्ध स्थिति में बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल राज (19 वर्ष), निवासी कानगोई, थाना मिहिजाम के रूप में हुई है।

 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक मैगजीन लगा अवैध देशी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।

 

इस मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 17/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *