अगर आप डल झील में शिकारा और बोटिंग का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन बजट इसकी इजाज़त नहीं देता, तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बिहार के कैमूर जिले में करमचत झील स्थित आपको वही खूबसूरत अनुभव बेहद कम खर्च में दे सकता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह अब ‘मिनी कश्मीर’ के नाम से प्रसिद्ध हो रही है।
यह डैम रोहतास और कैमूर की सीमा पर स्थित है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका मनमोहक वातावरण। तीनों ओर ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और घना वन क्षेत्र इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। शांत वातावरण और नीला पानी यहां आने वाले पर्यटकों को कश्मीर की वादियों जैसा अहसास कराते हैं। यही वजह है कि बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लोग यहां घूमने पहुंच रहे हैं।
पर्यटकों की सुविधा के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग ने यहां अच्छी व्यवस्थाएं की हैं। परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट, आधुनिक कैंटीन, कैफेटेरिया और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों को भी यहां रोजगार के अवसर मिले हैं, जिससे यह स्थान पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक विकास का केंद्र बन रहा है।
इस जगह का ऐतिहासिक महत्व भी कम नहीं है। डैम के पास स्थित इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। एक ओर रोहतास तो दूसरी ओर कैमूर की पहाड़ियां इस स्थान को और भी खास बना देती हैं। इसलिए यहां इतिहास और प्रकृति प्रेमी दोनों ही बड़ी संख्या में आते हैं।
राजधानी से इसकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए बस, ट्रेन या निजी वाहन का सहारा लिया जा सकता है। निकटतम रेलवे स्टेशन है।
अगर आप कम खर्च में परिवार या दोस्तों के साथ यादगार ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो करमचट डैम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
