सहरसा जिले के केरियर मोमेन्टम कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने सैनिक विद्यालय, समतुल्य विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय में आयोजित प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार में चौथा स्थान प्राप्त कर जिला सहित पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सफल छात्रा कनक भारती ने बताया कि वह पिछले लगभग तीन वर्षों से इस संस्थान में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जो भी उपलब्धि मिली है, उसका पूरा श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को देती हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनका अगला लक्ष्य NDA की तैयारी कर देश सेवा करना है।
वहीं छात्र शिवम कुमार ने भी सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
इसके साथ ही हंस राज ने भी प्रवेश परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और नियमित तैयारी का ही परिणाम है कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। छात्रों की उपलब्धि पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
