सहरसा में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस और आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में डीबी रोड स्थित रेनबो रिसोर्ट में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 6 अप्रैल को होने वाले भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को दिन के 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय, पटुआहा सहरसा में स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक केदार प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी सक्रिय कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी और जिला स्तरीय नेता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

 

बैठक में 8 अप्रैल को होने वाले एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। इस दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहरसा पहुंचेंगे और स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जिला परिषद परिसर स्थित पूजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा।

 

जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है और जिले के सभी कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

 

बैठक में जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, भैरवानंद झा, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, मनोज यादव, मिहीर झा, रिंकी देवी, अभिषेक पांडेय, सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्दू, गौरव सिंह, सुबोध साह, अरविंद भगत, शंकर ठाकुर, महावीर यादव, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशिष गुप्ता, मिथिलेश भगत, सुगामनी देवी, दिनेश यादव और संजय गुप्ता समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *