जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के नेताजी स्टेडियम में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। सुबह तड़के से ही हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बनारस से पधारे पंडित परमात्मा पांडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर महायज्ञ का समापन कराया। आयोजन का संचालन आयोजक राधु मंडल के नेतृत्व में किया गया, जिनके निर्देशन में यह धार्मिक अनुष्ठान बड़े स्तर पर आयोजित हुआ।

आयोजन समिति के अनुसार, नौ दिनों तक चले इस महायज्ञ में प्रतिदिन हवन और पूजा-अर्चना हुई। साथ ही सात दिवसीय भागवत कथा का भी आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन से आई कथावाचिका राधा किशोरी जी ने भक्तों को भागवत का ज्ञान कराया। कथा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाउल गान, कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की भव्य व्यवस्था की गई।

मौके पर आसपास के सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर इस पवित्र आयोजन में भाग लिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *