बिहार की राजधानी patna में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके का है, जहां मंगलवार रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घायल की पहचान दिलीप सिंह के रूप में हुई है, जो बोरिंग रोड स्थित अपने कार्यालय ‘एमपी इंजिकॉम’ से रात करीब 9:30 बजे अपने अपार्टमेंट लौट रहे थे। जैसे ही वे सीपी ठाकुर रोड नंबर-2 स्थित अपने अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें दिलीप सिंह को दो गोलियां लगीं।
गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान एफएसएल टीम ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। साथ ही, पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बदमाश दिलीप सिंह को रोकता है और फिर उन पर फायरिंग शुरू कर देता है। घायल होने के बावजूद दिलीप सिंह अपनी जान बचाने के लिए अपार्टमेंट की ओर भागते हैं, लेकिन अपराधी उनका पीछा करते हुए गोली चलाता रहता है।
घटना के बाद हमलावर बाइक से की ओर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
इधर, भी अस्पताल पहुंचे और घटना पर चिंता जताते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
