गया में कुएं में जहरीली गैस से चार की मौत, बचाने पहुंचे फायरमैन भी हुए बेहोश

गया: बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड स्थित गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में सिंचाई के लिए कुएं में बोरिंग का सेक्शन जोड़ने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान चमारी मांझी, दिलचंद मांझी, विकास चौधरी और विजय चौधरी के रूप में हुई है। चमारी मांझी और दिलचंद मांझी पिता-पुत्र थे। बताया गया कि सबसे पहले चमारी मांझी कुएं में उतरे थे। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर उनका बेटा दिलचंद मांझी अंदर गया। इसके बाद विकास चौधरी और विजय चौधरी भी एक-एक कर कुएं में उतरते चले गए। दुर्भाग्य से कोई भी वापस बाहर नहीं आ सका।

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुएं में बोरिंग का सेक्शन जोड़ने का काम चल रहा था। इसी काम के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतरा था, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो दूसरे लोग उसे देखने के लिए अंदर जाते गए। इसी दौरान कुएं में मौजूद जहरीली गैस के कारण सभी बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान रेस्क्यू करने पहुंचे फायरमैन अजीत कुमार भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। हालांकि कुछ देर बाद उनकी हालत सामान्य हो गई।

डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कुएं में उतरने वाले चारों लोगों की दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

रोहतास में शिक्षक ने शिष्या से रचाई शादी, खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

रोहतास जिले के डेहरी में एक गणित शिक्षक और उनकी शिष्या के प्रेम विवाह का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ शादी…

25 नवंबर को सहरसा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, कोशी-सीमांचल प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा होंगे शामिल

सहरसा। बिहार के सहरसा में आगामी 25 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। जिला भाजपा कार्यालय में होने वाली इस बैठक में कोशी-सीमांचल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *