मुजफ्फरपुर में चलती बस बनी आग का गोला, 35 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया


मुजफ्फरपुर में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। मोतीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बरजी ओवरब्रिज के पास चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


जानकारी के मुताबिक, यात्री बस मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। देर रात करीब 12 बजे जब बस बरजी ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी अचानक उसमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Sponsored Advertisement

बस में आग की लपटें दिखाई देते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाई और तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को आनन-फानन में बस से बाहर निकाल लिया गया।

यात्रियों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। बस का अधिकांश हिस्सा जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अमृता कुमारी के नेतृत्व में पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-27 पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि समय रहते बस को रोककर यात्रियों को बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में बस में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं।

Related Posts

गोबर की खाद के बीच छिपा था शराब का तहखाना, कैमूर में 75 लाख की शराब बरामद

गोबर की खाद के बीच छिपा था शराब का तहखाना, कैमूर में 75 लाख की शराब बरामद

गया जी में पिंडदान पर लगता था जजिया कर, गयापाल पंडों के विरोध के बाद औरंगजेब ने हटाया टैक्स

गया जी में पिंडदान पर लगता था जजिया कर, गयापाल पंडों के विरोध के बाद औरंगजेब ने हटाया टैक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *