JPSC-JSSC आंदोलन का बढ़ता दायरा, जयराम महतो का निर्जला अनशन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार और छात्रों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन अब राजधानी रांची में और व्यापक होता नजर आ रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 16 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब पुराना विधानसभा परिसर भी आंदोलन का नया केंद्र बन गया है। JLKM विधायक जयराम महतो रविवार को छात्रों के समर्थन में यहां एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठे हैं।

अनशन शुरू करने के बाद जयराम महतो ने वीडियो संदेश जारी कर राज्य के विभिन्न संगठनों से छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आगे आने की अपील की। उन्होंने मजदूर, किसान, अधिवक्ता, प्रोफेसर और कर्मचारी संगठनों से अपने-अपने स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जयराम महतो ने कहा कि छात्रों की मांग सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य के युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

Sponsored Advertisement

वहीं, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पहले से ही दो अलग-अलग मंचों के जरिए आंदोलन चल रहा है। एक तरफ JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले छात्र अनशन कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर JPSC-JSSC न्याय मंच के नेतृत्व में आंदोलन जारी है। न्याय मंच का नेतृत्व JLKM नेता देवेंद्र महतो कर रहे हैं और वे भी अनशन पर बैठे हैं। अब जयराम महतो के अनशन के साथ आंदोलन का तीसरा केंद्र भी सामने आ गया है।

इधर, रिफॉर्म मंच से जुड़े छात्रों ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि उनके आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव अब और व्यापक होगा और इसमें बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने का दावा किया गया है।

इस बीच सरकार और छात्रों के बीच बातचीत को लेकर भी हलचल तेज है। समिति की ओर से छात्रों से बातचीत के संकेत दिए गए हैं। इससे पहले न्याय मंच के प्रतिनिधिमंडल से भी बातचीत हुई थी। अब सभी की नजर सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच बातचीत के अगले दौर पर टिकी है।

Related Posts

भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम: एक महीने की मेहनत से दलाबड़ के युवाओं ने बनाई महाकाल की विशाल प्रतिमा, सोमवार को होगा जलार्पण

सावन के पवित्र महीने में जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत दलाबड़ गांव में शिवभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां गांव के युवाओं ने करीब एक…

एक ही भवन में दो स्कूलों की छात्राएं, नाराज कस्तूरबा की छात्राओं ने दिया धरना; 10 सितंबर तक नए भवन में शिफ्टिंग का आश्वासन

बोकारो दुगदा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आया। विद्यालय की छात्राओं ने मुख्यद्वार पर धरना प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *