बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो दीपिका के बारें में सभी लोग ये जानते हैं कि वह आज तो कुछ भी हैं, वह उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से कमाया है। वह आज जिस खास मुकाम पर पहुंची हैं, वहां तक पहुंचना मामूली बात नहीं है। दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने आज तक अपने दम पर सब किया है। ऐसा नहीं है दीपिका का लाइफ में कभी मुश्किलें नहीं आईं हो। एक्ट्रेस की लाइफ में कई ऐसे मौके आए जब लोगों ने उनका खुल कर विरोध किया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा रखा है और कभी मुश्किलों के सामने हार नहीं मानी। फिर चाहे कितनी मुश्किलें सामने खड़ी रहीं, लेकिन दीपिका कभी रुकी नहीं। 

दोस्ती में हद से गुजर जाना, शादीशुदा लाइफ में इंजॉय करना , मुश्किलों का डटकर सामना करना और पर्सनल चीजों हमेशा प्रोफेशनल लाइफ से अलग रखना ये खूबी दीपिका को खास बनाती हैं। इसके अलावा दीपिका एक मिसाल है उन लड़कियों या उन आशिक के लिए जो ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी को खत्म कर देते हैं। चलिए जानें दीपिका के जन्मदिन पर कुछ खास ..

जब डिप्रेशन में टूट कर फिर खड़ी हुई दीपिका

2/5

जब डिप्रेशन में टूट कर फिर खड़ी हुई दीपिका

दीपिका ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ओम शांति ओम से की। पहली ही फिल्म से दीपिका छा गईं। हर जगह उनकी तारीफ हुई। शाहरुख जैसे लीड एक्टर के होने के बाद भी दीपिका को सबने पसंद किया। लेकिन फिर दीपिका का करियर गड़बड़ाया जब लगातार कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं। फिर दीपिका की फिल्में जैसे ‘बचना ऐ हसीनो’, ‘चांदनी चौक टू चाइना’, ‘लफंगे परिंदे’ आईं। ये सभी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। दीपिका अपने करियर को लेकर परेशान हो गई थीं और फिर धीरे-धीरे वो डिप्रेशन का शिकार होती गईं, लेकिन फिर दीपिका ने खुद को संभाला और डिप्रेशन से बाहर आना शुरू किया। 

दीपिका के करियर में फिर टर्निंग प्वाइंट आया, जब उन्होंने फिल्म ‘कोकटेल’ में काम किया। दीपिका ने इस फिल्म में वेरोनिका का रोल किया था जो खुले विचारों वाली लड़की थी, जिसे क्लबिंग पसंद है, जिसे दोस्तों के साथ चिल करना पसंद है। वेरोनिका के इस रोल को करने के बाद दीपिका ने सबको दिखा दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। उसके बाद दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में दी।

ब्रेकअप के बाद खुद को संभाला और इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दी

3/5

ब्रेकअप के बाद खुद को संभाला और इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दी

कभी वक्त था जब दीपिका और रणबीर कपूर का रिलेशन काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे, दीपिका तो रणबीर के लिए इतनी लॉयल हो गई थीं कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया। शायद वो भी एक आम लड़की की तरह अपने प्यार के एक्सप्रेस करना चाहती थीं। दीपिका ने कभी ये नहीं सोचा कि अगर कोई इस टैटू को देखेगा तो क्या कहेगा। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। कभी-कभी ऐसा होता है कि दो लोग एक दूसरे के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग नहीं बना पाते और यही हुआ दोनों के साथ। दीपिका को इससे झटका तो लगा, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। दीपिका ने खुद को संभाला और अपने करियर पर फोकस किया। 

आम तौर पर कोई और लड़की होती तो शायद अपने टैटू को रिमूव करवा देती या फिर इसे रीराइट करा देती, लेकिन दीपिका ने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो इसे अपनी गलती नहीं बताना चाहती थीं। दीपिका को अपने आज पर पूरा यकीन है और वो अपने आज पर फोकस करना चाहती हैं। आज दीपिका और रणवीर सिंह भले ही साथ हैं, लेकिन दीपिका ने फिर भी अपना टैटू रिमूव नहीं कराया क्योंकि वो किसी से कुछ छिपाना नहीं चाहती। दीपिका एक मिसाल है उन लड़कियों के लिए या ये कहें कि हर उस आशिक के लिए जो ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी को खत्म कर देते हैं। 

इन विवादों से जुड चुका है दीपिका का नाम

4/5

इन विवादों से जुड चुका है दीपिका का नाम

दीपिका का नाम कई विवादों में जुड़ चुका है। कभी  ड्रग्स केस में उनका नाम उछला तो कभी उनकी नागरिकता पर सवाल किया गया।

  • ड्रग्स केस में


 ड्रग्स केस में दीपिका का नाम तब सामने आया, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रहा था। जांच के दौरान दीपिका की उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ की एक चैट सामने आई, जिसमें उन्होंने हैश जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया हुआ था। इस मामले में दीपिका से एनसीबी ने घंटों पूछताछ की थी।

  • फिल्मों लेकर विवाद

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘छपाक’ ,‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर लोगों की आंखों की किरकिरी बनीं। याद दिला दें कि फिल्म फिल्म पद्मावत को लेकर करणी सेना और अन्य संगठनों ने काफी उत्पात मचाया था। राजस्थान के जिस किले में शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली पर हमला किया गया। इस हमले में रणवीर, दीपिका और शाहिद बच गए थे। उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची थीं। फिल्म को लेकर इतना विवाद छिड़ा कि कुछ लोगों ने दीपिका का सिर कलम करने वालों को करोड़ों रुपये इनाम में देने की घोषणा तक कर दी थी। 

  •  नागरिकता को लेकर भी सवाल खड़े हुए

जब देश में नागरिकता कानून का मुद्दा गरमाया, तब दीपिका पादुकोण की नागरिकता को लेकर भी सवाल खड़े हुए। दरअसल, दीपिका का जन्म भारत में नहीं, बल्कि डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने खेल के कारण उन्हें विदेशों में जाना पड़ता था। उनकी पत्नी भी उनके साथ जाती थीं. बताया जाता है कि उसी दौरान दीपिका का जन्म दूसरे देश में हुआ था।
 

रणवीर सिंह के रूप में मिला सच्चा प्यार और हमसफर

5/5

रणवीर सिंह के रूप में मिला सच्चा प्यार और हमसफर

दीपिका पादुकोण , एक्टर रणवीर सिंह संग अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं। इनकी शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे। रामलीला की शूटिंग के दौरान में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि कुछ सीन्स करते वक्त दोनों इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *