सहरसा पुलिस ने गैर जमानती वारंट (NBW) के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट के आलोक में की गई।

 

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बनमा इटहरी थाना क्षेत्र से सुरेंद्र पासवान, पिता अनिरुद्ध पासवान, निवासी मुरली टोला, गेसर को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह सलखुआ थाना पुलिस ने सुल्तान मिश्री, पिता रामोतार मिश्री, निवासी मोरकाही को वारंट के आधार पर दबोचा।

 

बिहरा थाना क्षेत्र से दो वारंटियों—रमेश यादव, पिता तेजर यादव, निवासी पदमपुर एवं राहुल देव, पिता मोहन देव, निवासी बिहरा—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं सदर थाना पुलिस ने पंकज झा, पिता स्वर्गीय बसनारायण झा, निवासी बटराहा, थाना एवं जिला सहरसा को गैर जमानती वारंट के तहत हिरासत में लिया।

 

सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, सहरसा में उपस्थापित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी वारंटियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

सहरसा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 पर डायल कर तत्काल सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *