आईआईटी जेईई जैसी देश की प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सहरसा की बेटी फलक प्रिया ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

 

नगर निगम सहरसा के नयाबाजार निवासी फलक प्रिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनकी माता सरिता जायसवाल, जो पेशे से शिक्षिका हैं, तथा पिता शशिभूषण जायसवाल (राजू) को भी लोगों ने बधाई दी है। परिजनों का कहना है कि फलक ने शुरू से ही पढ़ाई के प्रति अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया था।

 

फलक प्रिया की सफलता यह साबित करती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

 

जायसवाल समाज सहरसा ने भी फलक प्रिया की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समाज के गणमान्य लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

इस अवसर पर माधव चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, सुरेन्द्र जायसवाल, योगेन्द्र चौधरी, राजकिशोर चौधरी, नरेस जायसवाल, डॉ. श्रवण चौधरी, डॉ. प्रमोद प्रभाकर, कुमार अमरज्योति, गोपाल चौधरी, उमाशंकर चौधरी, संजीत जायसवाल, सुभाष चौधरी, विकास जायसवाल, दिलीप चौधरी, बालकृष्ण चौधरी, हैपी जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, कृष्ण मोहन चौधरी, अरुण जायसवाल सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

फलक प्रिया की सफलता ने यह संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। सहरसा को अपनी इस बेटी पर गर्व है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *