सहरसा पुलिस ने बीते 24 घंटों में व्यापक अभियान चलाते हुए कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 21 फरवरी 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार विभिन्न मामलों में सघन छापेमारी और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर की गई कार्रवाई में यह उपलब्धि हासिल हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 25 अभियुक्तों में से 8 को जेल भेजा गया, जबकि 17 अभियुक्तों को रिकॉल पर मुक्त किया गया। वारंट निष्पादन के तहत 49 मामलों का निष्पादन किया गया, वहीं 52 समन का तामिला कराया गया। इसके अतिरिक्त 10 इश्तेहार और 3 कुर्की का भी निष्पादन किया गया।

 

अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस ने 126.500 लीटर देशी शराब बरामद की। साथ ही शराब सेवन के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मध्यानिषेध अधिनियम के तहत 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। वारंट के एक मामले में भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

 

गंभीर आपराधिक मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। हत्या के प्रयास के एक कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य बरामदगी में एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा चार मोटरसाइकिल जब्त की गईं। कार्रवाई के दौरान 1350 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया।

 

वाहन जांच अभियान के तहत नियम उल्लंघन करने वालों से कुल 60,500 रुपये शमन राशि के रूप में वसूले गए। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

सहरसा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *