होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने कोसी-सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। सहरसा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है। गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) और प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी।

 

05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल

 

यह ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। सहरसा से शाम 17:45 बजे प्रस्थान करेगी। समस्तीपुर में 21:00 बजे, हाजीपुर में 23:15 बजे और पाटलिपुत्र में अगले दिन 00:50 बजे पहुंचेगी। डीडीयू जंक्शन पर सुबह 05:00 बजे ठहराव के बाद यह तीसरे दिन सुबह 05:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

 

05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल

 

यह ट्रेन 8 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 16:35 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन डीडीयू में 20:05 बजे, तीसरे दिन पाटलिपुत्र में 00:05 बजे, हाजीपुर में 00:55 बजे और समस्तीपुर में 04:00 बजे पहुंचेगी। सहरसा आगमन सुबह 09:00 बजे होगा।

 

होली के मौसम में नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है और सीटें जल्दी भर जाती हैं। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय रहते टिकट बुक करा लें और यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ताजा जानकारी अवश्य जांच लें।

 

इस विशेष व्यवस्था से कोसी और सीमांचल क्षेत्र के हजारों यात्रियों को त्योहार के दौरान सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *