भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

 

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को मदन यादव को गोली मार दी गई थी। गोली उनके कंधे में लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मदन यादव ने पुलिस को अपना बयान दिया, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

 

घायल के बयान पर विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि इसी हथियार से घटना को अंजाम दिया गया था।

 

सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मदन यादव और आरोपियों के बीच पुराना आपसी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते मदन यादव पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *