filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने वाली बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज ‘संजीदगी: एक प्रयोग’ को लेकर आज भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान वेब सीरिज के लेखक-निर्माता और विख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने आधिकारिक रूप से प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी साझा की।

 

डॉ. अजय सिंह ने बताया कि यह वेब सीरिज आज के युवाओं के लिए एक सशक्त “वेक-अप कॉल” साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज कई युवा लापरवाही और जोखिम भरे व्यवहार को ‘बिंदास’ जीवनशैली समझ लेते हैं, लेकिन एक छोटी-सी गलती पूरे परिवार को गहरे दुख में धकेल सकती है। कहानी एक ऐसे ही युवक के जीवन पर आधारित है, जिसकी नासमझी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। डॉक्टर होने के नाते उन्होंने वास्तविक जीवन में कई परिवारों को टूटते देखा है, और उसी अनुभव को इस सीरिज के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

 

🎭 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट में अंग क्षेत्र, विशेषकर भागलपुर और आसपास के प्रतिभाशाली कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीम का उद्देश्य स्थानीय हुनर को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक पहुँचाना है।

 

📍 01 मार्च को ऑडिशन, 15 मार्च से शूटिंग

वेब सीरिज के लिए ऑडिशन 01 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से होटल स्टोन पार्क में आयोजित किया जाएगा। सीरिज का निर्देशन समाजसेवी एवं निर्देशक संजीव सुमन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कहानी रिश्तों की कड़वी सच्चाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत करेगी। शूटिंग 15 मार्च से भागलपुर और आसपास के लोकेशनों पर शुरू होगी।

 

🎥 अप्रैल तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

प्रोडक्शन की जिम्मेदारी एस-सीरिज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने संभाली है, जबकि मैनेजमेंट सुबराज सिंह देख रहे हैं। टीम ने अप्रैल 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *